Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया के आखिरी सफेद गैंडे की मौत की दर्दनाक कहानी

हमें फॉलो करें दुनिया के आखिरी सफेद गैंडे की मौत की दर्दनाक कहानी
, गुरुवार, 22 मार्च 2018 (14:27 IST)
नैरोबी। दुनिया में पशुओं की प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं। इन प्रजातियों को बचाने के लिए कई प्रयास चल रहे हैं, लेकिन  फिर भी कई प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं। पशु-पक्षियों की कई प्रजातियों को हमने लालच और स्वार्थ के कारण इस पृथ्वी से लुप्त कर दिया है। आपको जानकर हैरानी गैंडे जैसी मशहूर प्रजाति जल्द ही पृथ्वी को 'अलविदा' कह देगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
 
 
दुनिया के आखिरी सफेद गैंडे की मौत की खबर आई। अब वह समय भी दूर नहीं जब डायनासोर की तरह हम गैंडों की कहानियां भी सुनेंगे कि कभी पृथ्वी पर गैंडें हुआ करते थे। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार दुनिया के आखिरी सफेद नर गैंडे ‘सुडान’ की उम्र संबंधी समस्याओं के कारण मौत हो गई है। केन्या के‘ओआई पेजेटा अभयारण्य’ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 45 वर्षीय गैंडे की हालत खराब होने के बाद मौत की दवा दे दी गई। उम्र संबंधी बीमारी के कारण सुडान की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो गई थीं। इतना ही नहीं, उसकी त्वचा पर कई घाव तक हो गए थे। खराब हालत की वजह से सुडान ने फरवरी के आखिरी दो हफ्ते लेटे-लेटे बिताए।  
webdunia
यह नर गैंडा दो जीवित मादा गैंडों की मदद से विलुप्त होने वाली इस प्रजाति को बचाने के एक महत्वाकांक्षी प्रयास का एक हिस्सा था। 1960 मध्य अफ्रीका के जंगलों में इन गैंडों की संख्या करीब 2000 थी। एक समय‘सुडान’काफी लोकप्रिय था। हजारों लोग उसे देखने के लिए आते थे। सूडान का नाम पिछले काफी सालों से चर्चा में था। वह अपनी प्रजाति का आखिरी पुरुष गैंडा था। 
 
गैंडे के सींग की बढ़ती मांग को पूरा करने को लेकर सूडान अपनी ही दुनिया से विलुप्त हो गया सूडान का केन्या के ओल पेजेटा कंजरवेंसी में खूब ख्याल रखा जाता था। यही नहीं सुरक्षा के नाम पर इसके साथ गनमैन भी तैनात रहते थे। सूडान के जाने के बाद अब नॉर्दन सफेद गैंडों के नाम पर दो मादा गैंडे बची हैं और इन्हें भी शिकारियों से बचाने के लिए पूरी चौकसी में रखा जाता है। अगर अभी मनुष्य ने इन प्रजातियों के संरक्षण के प्रयास नहीं किए तो आने वाले वक्त में यह पृथ्वी इंसानों के झुंडों से भरी हुई दिखेगी।   (Photo Courtesy : Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इराक में भारतीयों की मौत, सुषमा स्वराज की मुश्किल बढ़ी