Publish Date: Tue, 18 Apr 2017 (14:45 IST)
Updated Date: Tue, 18 Apr 2017 (14:48 IST)
नई दिल्ली। आलोचक भले ही महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशिंग की काबिलियत पर अंगुली उठा रहे हों लेकिन महान स्पिनर शेन वार्न ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।
आईपीएल के दसवें सत्र के आगाज से पहले कप्तानी से हटाए गए धोनी अभी तक राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए कोई कमाल नहीं कर सके हैं। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 61 रन बनाए।
वार्न ने ट्विटर पर धोनी का बचाव करते हुए कहा, 'एम एस धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह सभी प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी हैं। एक करिश्माई कप्तान भी।' (भाषा)