Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस मैच की खास बातें

हमें फॉलो करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस मैच की खास बातें
, बुधवार, 2 मई 2018 (00:12 IST)
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरू में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू द्वारा दिए 168 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 153 रन ही बना पाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 14 रन से यह मुकाबला जीता। बेंगलुरू और मुंबई मैच की खास बातें- 
 
* टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरुआत धीमी रही। पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर मात्र 43 रन बना पाई।
 
* 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए। ओवर की पहली गेंद पर मनदीपसिंह को सूर्यकुमार के हाथों कैच करवाया। दूसरी गेंद पर कोहली को पोलार्ड के हाथों कैच करवाया और अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को रोहित के हाथों कैच करवाकर पैवेलियन लौटाया।
 
* अंतिम पांच ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 विकेट खोकर 44 रन बनाए।
 
* मुंबई इंडियंस के लिए अंतिम ओवर महंगा साबित हुआ। मिचेल मैकलेनगन ने 24 रन लुटाए।
 
* हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।
 
* 168 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी निराशाजनक रही। चौथे ओवर में उमेश यादव ने मुंबई के दो महत्वपुर्ण विकेट चटकाए।
 
* मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 77 रन बनाए।
 
* अंतिम 5 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 47 रन बनाए।  (Photo Courtesy: iplt20.com)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2018 : विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा