shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हार के बाद बोले रहाणे, घबराने की जरूरत नहीं

Advertiesment
IPL 2019
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स भले ही मौजूदा आईपीएल में 5 में से 4 मैच हार गई हो, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि अभी घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
 
राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन पर रोकने के बाद केकेआर ने 6.1 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे नहीं लगता कि अभी घबराने की कोई जरूरत है। हमने पांच मैचों में से एक में ही बुरी पराजय झेली है। हमने पिछले चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया जिनमें से तीन हम जीत सकते थे।
 
उन्होंने कहा‍ कि जब आप हार रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं। जीतने की दशा में उन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि अभी बहुत देर नहीं हुई है। यदि हम बेहतर प्रदर्शन कर सके तो नतीजे खुद-ब-खुद मिलेंगे।
 
रहाणे ने कहा कि हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते समय अपनी रणनीति पर अमल करना होगा। टी-20 क्रिकेट में जोखिम लेना अहम है और खिलाड़ियों को अपने पर भरोसा रखना होता है। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी टीम का काम है। हम एक टीम के रूप में हारते और जीतते हैं। हमें एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 अप्रैल को वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाएगी टीम इंडिया