Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'खास' फैन को देखकर गदगद हुए धोनी, ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर ली सेल्फी

हमें फॉलो करें 'खास' फैन को देखकर गदगद हुए धोनी, ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर ली सेल्फी
, गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (22:10 IST)
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी का कद आज क्रिकेट की दुनिया में कितना ऊंचा है, इसे बताने या जताने की जरूरत नहीं है। मैदान के भीतर और उसके बाहर माही की सादगी का भी कोई सानी नहीं है।
 
अक्सर धोनी ऐसा कुछ कर जाते हैं जो उनके फैंस के सीधे दिल में उतर जाता है। ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बुजुर्ग महिला फैंस के साथ किया, जो रातोरात सुर्खियां बन गया।
 
3 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल का एक बड़ा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे मुंबई ने 37 रनों से जीतकर चेन्नई के लगातार तीन मैचों की जीत पर ब्रेक लगा दिया।
webdunia

मैच हारने के बावजूद धोनी निराश नहीं थे और जब उन्हें बताया कि एक बुजुर्ग महिला उनसे मिलना चाहती है तो उन्होंने सहर्ष मिलना स्वीकार कर लिया।
 
इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में धोनी मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम से बाहर आते हैं और नीचे आकर अपनी खास फैन से मिलते हैं।
 
यह फैन काफी उम्रदराज थी और धोनी की बड़ी फैन भी। धोनी उसे मिलते हैं। महिला धोनी को कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती है। इसके बाद वहां महिला की पोती आती हैं, जो धोनी के पैर छूती है।
webdunia
धोनी ने कुछ देर उनसे बात करते हैं और उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं। यही नहीं, महिला की पोती द्वारा लाई गई चेन्नई सुपर किंग्स की टी-शर्ट पर वे ऑटोग्राफ देते हैं। कुछ ही देर में धोनी की सादगी वाला यह यह वीडियो वायरल हो गया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

धोनी के बूते पर आईपीएल में चेन्नई टीम का जलवा : महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के अब तक हुए 11 प्रसंगों पर तीन बार चैम्पियन (2010, 2011, 2018) बनी। यही नहीं, धोनी की नेतृत्व क्षमता का ही जलवा रहा कि चेन्नई 2008, 2012, 2013 और 2015 में आईपीएल का उपविजेता रहा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिदान की रीयाल मैड्रिड को मिली वेलेंसिया के हाथों हार