Publish Date: Wed, 01 May 2019 (13:54 IST)
Updated Date: Wed, 01 May 2019 (13:59 IST)
बैंगलोर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली काफी आक्रमक बल्लेबाज माने जाते हैं फॉर्मेट जितना खतरनाक होता जाता है वह उतने ही खतरनाक होते जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स से खेले गए वर्षा बाधित मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी करने उतरे। विराट ने स्ट्राइक संभाली और गेंद तेज गेंदबाज वरुण आरोन के हाथों में थी। विराट ने वरुण की पहली 2 गेंदों पर छक्के जड़ दिए। पहला छक्का लांग ऑफ पर और दूसरा छक्का थर्डमैन पर पड़ा।
इस दूसरे छ्क्के के बाद जब गेंद वापस आई तो अंपायर ने पाया कि गेंद का एक हिस्सा फट चुका है। इसके बाद गेंद तुरंत बदली गई और मैच फिर शुरु हुआ। वरुण एरॉन के इस ओवर में कुल 23 रन आए।
हालांकि यह तय नहीं हो पाया कि विराट कोहली के शॉट में इतना पॉवर था कि गेंद का हिस्सा फट गया या वह किसी नुकीली चीज या स्थान पर गिर गई। इस स्थिती में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हालांकि विराट इस शॉट के बाद ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और दूसरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए।