Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी की हसरत रह गई अधूरी, 102 मीटर छक्का उड़ाने के बाद भी नहीं तोड़ पाए पूरन और जोफ्रा का रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें धोनी की हसरत रह गई अधूरी, 102 मीटर छक्का उड़ाने के बाद भी नहीं तोड़ पाए पूरन और जोफ्रा का रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (08:10 IST)
दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम ने भले ही आईपीएल 2020 (IPL 2020) के रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 20 रन से हराया हो लेकिन उनकी एक हसरत अधूरी रह गई। यह हसरत थी सबसे लंबा छक्का जड़कर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और जोफ्रा आर्चर (Joffra Archer)  के सबसे लंबे छक्के को तोड़ने की। इस मैच में धोनी ने 102 मीटर का गगन चुंबी छक्का उड़ाया। हालांकि वे दूसरा छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए।
 
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह पूरा नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला, जब चेन्नई की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। नटराजन इस ओवर की पांचवीं गेंद यॉर्कर डालना चाहते थे लेकिन चूक गए। धोनी ने इसका फायदा उठाया और बेहतरीन छक्का जड़ डाला। कमेंट्री बॉक्स में बैठे विशेषज्ञों इरफान पठान ने कहा कि इस छक्के ने धोनी के पुराने दिनों को ताजा कर दिया।
 
वाकई यह बेहतरीन छक्का था, जिसने टीवी दर्शकों का भी मन मोह लिया। असल में धोनी स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते थे, लिहाजा उन्होंने छठी गेंद पर भी छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन इस बार गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी और केन विलियम्सन को धोनी का कैच लपकने के लिए ज्यादा जहमत नहीं उठानी पड़ी। 
 
धोनी ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। 19 ओवर में चेन्नई का स्कोर 5 विकेट खोकर 152 रन। बाद में रवींद्र जडेजा चेन्नई के स्कोर को 6 विकेट पर 167 रन तक ले गए। बाद में चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन के स्कोर पर ही रोककर मैच 20 रन से जीत लिया।
 
धोनी ने नटराज की गेंद पर जब छक्का उड़ाया तो मैदान बड़ा होने के कारण गेंद स्टेडियम के पार नहीं गई और दर्ज हो गई 102 नों की दूरी। धोनी ने अपने टीम के साथी शेन वॉटसन से जरूर 1 मीटर ज्यादा दूरी तय की लेकिन वे किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन  और राजस्थान के जोफ्रा आर्चर के लंबे छक्कों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके।
 
आईपीएल के 13वें संस्करण में निकोलस पूरन 106 मीटर के सबसे लंबे छक्के के साथ शीर्ष पर हैं जबकि आर्चर ने 105 मीटर छक्का लगाया है। पूरन ने इसी आईपीएल में 105 मीटर लंबा छक्का भी लगाया है जबकि धोनी का छक्का 102 और शेन वॉटसन 101 मीटर का छक्का लगा चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 : 'पर्पल और ऑरेंज कैप' नहीं, टीम की जीत में योगदान अहम : रविचंद्रन अश्विन