Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है

हमें फॉलो करें धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है
, शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (13:12 IST)
हाल ही में अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2020 का सफर अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुकी है। कप्तान धोनी तो गलतियां कर ही रहे हैं पर फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि अब बल्लेबाज धोनी मैच फिनिश नहीं कर पा रहे हैं।File Photo
 
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स , दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए हारी। धोनी तीनों बार नाबाद रहे लेकिन कभी भी मैच नहीं जिता पाए। कुल 4 मैचों में धोनी महज 91 रन बना पाए हैं। उन्होने अब तक 6 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने तब तेजी से रन बनाए जब चेन्नई मैच से बाहर हो गई थी।
 
अपना दूसरा ही आईपीएल खेल रहे स्पिनर अब्दुल समद ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 194 मैच खेलने का रिकॉर्ड आज ही अपने नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी ओवर मे खुलकर खेलने नहीं दिया और सनराइजर्स हैदराबाद मैच 7 रन से जीत गई।
 
4 मैचों में यह बात साफ हो गई है कि धोनी अब वह मारने वाला माही नहीं रहा है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो। कल हुए मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ट्विटर पर काफी ट्रोल भी हुए देखे कुछ ट्वीट्स।(वेबदुनिया डेस्क)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 : दिल्ली कैपिटल्स और KKR के मैच में रसेल और ऋषभ पर होगी निगाह