Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2020 के लिए दुबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL 2020 के लिए दुबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग
, गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (12:27 IST)
दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे और फिर तुरंत ही छह दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन पर चले गए। 
 
पोंटिंग ने यहां पहुंचने के बाद तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगले छह दिनों में मैं यही देखूंगा, होटल में आधिकारिक क्वारंटाइन चल रहा है।’ 
 
इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से रवाना होते हुए लिखा था, ‘इस मुश्किल दौर में परिवार को छोड़ना बेहद मुश्किल है लेकिन अगला पड़ाव दुबई होगा।’ 
 
दुनिया भर में कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए आईपीएल को इस बार यूएई में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और अन्य सहयोगी स्टाफ 23 अगस्त को ही यूएई पहुंच गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने दी खुशखबरी