Publish Date: Fri, 01 Oct 2021 (08:06 IST)
Updated Date: Fri, 01 Oct 2021 (08:11 IST)
चेन्नई सुपरकिंग्स गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच गई। इस मैच में धोनी ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई। इस छक्के से धोनी ने एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
महेंद्र सिंह धोनी ने तब लगाया जब टीम को 3 गेंदो में 2 रनों की जरूरत थी। अंतिम गेंद में धोनी छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं। इस मैच में भी धोनी ने एक ऐसा गगनचुंबी छ्क्का मारा जो शारजाह के स्टेडियम की छत पर जा पहुंचा। इस छक्के से धोनी से साबित कर दिया की वक्त भले ही बदल गया हो लेकिन धोनी वही है।
कहने को तो यह इस टूर्नामेंट में धोनी का दूसरा ही छक्का था लेकिन इस छक्के ने बड़ा काम कर दिया। छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चेन्नई ने हैदराबाद को 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन पर रोका और 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की। 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स जब से संयुक्त अरब अमीरात आयी है तब से एक भी मैच नहीं हारी है।