Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के कप्तान पंत ने एक हाथ से मारा छक्का, फैंस ने कहा कमाल कर दिया (वीडियो)

हमें फॉलो करें दिल्ली के कप्तान पंत ने एक हाथ से मारा छक्का, फैंस ने कहा कमाल कर दिया (वीडियो)
, रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (21:32 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लगभग आधी पारी के बाद क्रीज पर उतरे थे उसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने वाल पृथ्वी शॉ भी जल्द आउट हो गए। दिल्ली के स्कोर का पूरा दारोमदार पंत के कंधो पर आ गया था जो पंत ने बखूबी निभाया।

ऋषभ पंत ने अंत तक बल्लेबाजी की और दिल्ली को 172 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंत ने 35 गेंदो में अपना अर्धशतक बनाया उन्होंने 35 गेंदो में 51 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसमें से 1 छक्का उन्होंने एक हाथ से लगाया।

इस छक्के की ट्विटर पर काफी चर्चा हो रही है। इस छक्के पर पंत के लिए कुछ ऐसे ट्वीट्स देखने को मिले।

यह छक्का ऋषभ पंत ने 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लेग साइड में लगाया। इस छक्के से स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक उछल पड़े।

चेन्नई के खिलाफ पृथ्वी शॉ (34 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर जल्दी आउट हो गये, पर पंत (35 गेंद, तीन चौके और दो छक्के) और शिमरोन हेटमायर (24 गेंद में 37 रन, तीन चौके, एक छक्का) ने चौथे विकेट के लिये 50 गेंद में 83 रन की साझेदारी कर टीम को 172  तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CSK vs DC: शॉ की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने बनाए 172 रन