Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने लगभग कोलकाता के कीपर को मार ही दिया था (वीडियो)

हमें फॉलो करें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने लगभग कोलकाता के कीपर को मार ही दिया था (वीडियो)
, मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (18:23 IST)
ऋषभ पंत को इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिली इसके बाद उन्होंने एक उपलब्धि और हासिल कर दी है। कोलकाता के खिलाफ मैच में उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 3000 रन बना लिए हैं।

ऋषभ पंत ने इसके साथ ही दिल्ली की फ्रैंचाइजी के लिए सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा।ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2390 रन बना लिए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए 2382 रन बनाए थे।

इसके अलावा ऋषभ पंत ने यह कारनामा सबसे कम पारियों में पूरा किया है। पंत ने यह 3000 टी-20 रन सिर्फ 101 पारियों में बनाए हैं।
webdunia

ऋषभ पंत संयुक्त रूप से स्टीव स्मिथ के साथ कोलकाता के खिलाफ मैच के टॉप स्कोरर रहे। पंत ने 36 गेंदो में 3 चौकों के साथ 39 रन बनाए। उनको करुण नायर ने दिनेश कार्तिक की मदद से रन आउट कर दिया।

मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ जब ऋषभ पंत ने एक गेंद खेली और गेंद स्टंप्स के पास जाती हुई दिखी ऐसे में ऋषभ पंत ने अपने विकेट को बचाने के चक्कर में बल्ला घुमाया लेकिन विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक आगे आ गए थे। ऐसे में पंत का बल्ला कार्तिक को लगते लगते बच गया।
webdunia

हालांकि ऋषभ पंत ने इसके लिए कार्तिक से माफी भी मांगी लेकिन कुछ ही देर बाद कार्तिक ने करुण नायर के थ्रो पर पंत को रन आउट कर आखिरी हंसी हंसी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई और पंजाब के इन खिलाड़ियों को लिया जा सकता है फैंटेसी टीम में