Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिनेश कार्तिक की पारी ने बैंगलोर को दिल्ली के खिलाफ पहुंचाया 189 रनों के स्कोर तक

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिनेश कार्तिक की पारी ने बैंगलोर को दिल्ली के खिलाफ पहुंचाया 189 रनों के स्कोर तक
, शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (21:17 IST)
दिनेश कार्तिक का फॉर्म इस आईपीएल सत्र एकदम शबाब पर है। आज जब दिल्ली के खिलाफ सभी बल्लेबाज फेल हो गए तो उन्होंने अर्धशतक जड़कर दिल्ली के खिलाफ अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 66) और आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (55) के शानदार अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
webdunia

कार्तिक ने 34 गेंदों पर नाबाद 66 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए जबकि मैक्सवेल ने 34 गेंदों पर 55 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। शाहबाज अहमद ने 21 गेंदों पर नाबाद 32 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मैक्सवेल का विकेट 92 के स्कोर पर गिरने के बाद कार्तिक और शाहबाज ने छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 97 रन जोड़े। दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अबकी बार छठवीं हार, इन खिलाड़ियों की वजह से मुंबई हो सकती है बाहर