Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा IPL 2022 का पहला अर्धशतक, 23 पारियां और 3 साल बाद पहुंचे 50 के पार

हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा IPL 2022 का पहला अर्धशतक, 23 पारियां और 3 साल बाद पहुंचे 50 के पार
, शनिवार, 26 मार्च 2022 (21:08 IST)
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालने वाले रविंद्र जड़ेजा को पहले ही मैच से मुश्किल का सामना करना पड़ा। टीम शुरुआत से ही विकेट खोती रही और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक सूझबूझ भरी पारी खेलनी पड़ी जिससे टीम 100 के पार जा पायी।

शुरुआती ओवर से ही विकेट गिराने वाली चेन्नई को इन दोनों ने ही संभाला। कुल 20 ओवर में चेन्नई 5 विकेट खोकर सिर्फ 131 रन बना पायी। यह कमाल हो पाया महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जड़ेजा की छठवें विकेट के लिए अविजित साझेदारी के कारण अन्यथा चेन्नई की बल्लेबाजी आज खासी लचर रही।

महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत धीमी शुरुआत की लेकिन अंत में उन्होंने 38 गेंदो में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। पहले 25 गेंदो में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए थे और अंतिम 13 गेंदो में उन्होंने 35 रन ठोक डाले।

महेंद्र सिंह धोनी के पिछले 2 सत्र खासे फीके रहे। इसका अंदाजा इस ही बात से लागाया जा सकता है कि उन्होंने 23 आईपीएल पारियों और 3 साल बाद यह 50 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में 50 रनों से ज्यादा की पारी खेली थी।

पहले ही ओवर में गंवा दिया था चेन्नई ने विकेट

चेन्नई की टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और खराब और सुस्त शुरुआत की। उसके सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे सस्ते में निपट गए। दोनों बल्लेबाज क्रमश: शून्य और तीन रन बना कर आउट हुए। 28 के स्कोर पर शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद चेन्नई की इतना बदतर हो गई कि उसने 11 ओवर तक महज 64 रन बना कर पांच विकेट खो दिए।
webdunia

फिर हालांकि टीम के नव नियुक्त कप्तान रवींद्र जडेजा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने टीम को संकट से उबारा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले जुझारू तरीके से खेलते हुए विकेट बचाया और फिर अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को चुनौती देने योग्य स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाया और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सात चौकों और एक छक्के के सहारे 38 गेंदाें पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि जडेजा ने एक छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 26 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 21 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।

धोनी और जडेजा ने आखिरी तीन ओवराें में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 रन बटौरे। सबसे ज्यादा 18 रन आंद्रे रसेल के 20वें ओवर से आए, जिसमें धोनी ने दो चौके और जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
कोलकाता की ओर से उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण शानदार गेंदबाजी की।
webdunia

उमेश ने जहां चार ओवर में 20 रन पर सर्वाधिक दो, वहीं वरुण ने चार ओवर में 23 रन पर एक विकेट लिया। रसेल को भी एक विकेट मिला, लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए। सबसे किफायती नारायण रहे, जिन्होंने चार ओवर में महज 15 रन दिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत होंगे आमने सामने, यह है MI और DC की ताकत और कमजोरियां