Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिरकार 17.5 करोड़ रुपए के कैमरन ग्रीन ने 40 गेंदो में जड़े 64 रन, लगाए 6 चौके और 2 छक्के

हमें फॉलो करें आखिरकार 17.5 करोड़ रुपए के कैमरन ग्रीन ने 40 गेंदो में जड़े 64 रन, लगाए 6 चौके और 2 छक्के
, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (21:43 IST)
हैदराबाद:ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन (40 गेंद, 64 रन) के विस्फोटक अर्द्धशतक और तिलक वर्मा (17 गेंद, 37 रन) के साथ उनकी अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने मंगलवार को 193 रन का लक्ष्य रखा।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण के लिये जारी नीलामी में सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आईपीएल में कैमरून अपना पहला ही सत्र खेल रहे हैं लेकिन अब तक उन्होंने अपना दाम नहीं चुकाया था, लेकिन आज की पारी ने कुछ हद तक यह काम किया है, हालांकि ग्रीन के बल्ले से ऐसी ही पारियां और चाहिए ताकी दाम वसूल हो जाए।
मुंबई ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की, जिसका श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को जाता है। रोहित ने 18 गेंद पर छह चौके लगाकर 28 रन बनाये, हालांकि वह एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और पांचवें ओवर में टी नटराजन का शिकार हो गये।

रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। ग्रीन ने स्पिनरों के आगे कुछ देर संघर्ष करने के बाद वाशिंगटन सुंदर को छक्का जड़कर अपने हाथ खोले। ईशान किशन ने भी 10वें ओवर में मयंक मारकांडे को दो चौके जड़े, हालांकि वह 31 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

किशन का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गये, हालांकि इसके बाद मुंबई की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। अंतिम ओवरों की ओर बढ़ते हुए तिलक वर्मा और ग्रीन ने 26 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। तिलक ने 17 गेंद पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 37 रन के ताबड़तोड़ योगदान के साथ मुंबई की पारी का रुख बदल दिया।

तिलक का विकेट गिरने पर ग्रीन 30 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया। ग्रीन ने 33 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक पूरा करते हुए 40 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाये। ग्रीन की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि मुंबई ने अंतिम पांच ओवर में 62 रन जोड़ते हुए 192/5 का स्कोर खड़ा किया।

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में सिर्फ 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने रोहित का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, हालांकि उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन भी दिये। मार्को जैनसेन ने चार ओवर में 43 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़े 5 विकेट पर 192 रन