Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 साल बाद रोहित शर्मा ने IPL में जड़े पचास, जीत के बाद किया रितिका को कॉल

हमें फॉलो करें 2 साल बाद रोहित शर्मा ने IPL में जड़े पचास, जीत के बाद किया रितिका को कॉल
, बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (15:32 IST)
मंगलवार का दिन रोहित शर्मा के लिए ना केवल कप्तान बल्कि बतौर बल्लेबाज भी सुखद रहा। दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम को 172 रनों पर समेटने में सफल रहे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और मुकेश कुमार के पहले ही ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़कर 14 रन बटोरे।

यहां से रोहित शर्मा रुके ही नहीं और पॉवरप्ले का भरपूर उपयोग उन्होंने किया। महज 29 गेंदो में उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। बुरे फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा ने यह आईपीएल अर्धशतक करीब 2 साल बाद लगाया। 800 दिनों बाद 50 पार जाने के बाद भी रोहित शर्मा ने कोई जश्न नहीं मनाया क्योंकि उनके दिल में मुंबई को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाना था।
मुंबई को जीत की दहलीज पर ला कर वह 45 गेंदो में 65 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में रोहित शर्मा ने 6  चौके और4 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद मैच का रुख पलटा लेकिन अंतिम गेंद पर मुंबई जीतने में सफल रही। इस मैच को जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रीतिका से भी बात की। इस बातचीत का वीडियो  मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर डाला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

200वें मैच में MS धोनी को जीत दिलाकर तोहफा देना चाहते हैं रविंद्र जड़ेजा