Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट कोहली के बेस्ट वर्जन लगे शुभमन गिल

हमें फॉलो करें विराट कोहली के बेस्ट वर्जन लगे शुभमन गिल
, सोमवार, 22 मई 2023 (17:57 IST)
Royal Challengers Bangalore रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में दर्शकों को दो शतकों का मजा देखने को मिला। पहला शतक विराट कोहली का आया जिन्होंने आईपीएल कैरियर का सातवां शतक लगाया। इस शतक की बदौलत विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और क्रिस गेल को उन्होंने पछाड़ दिया। लेकिन इसके ठीक बाद शुभमन गिल का धुआंधार शतक आया जिसने सभी क्रिकेट फैंस को अभिभूत कर दिया।

अगर दोनों ही बल्लेबाजों के शतक की तुलना करें तो शुभमन गिल विराट कोहली के बेस्ट वर्जन लगे। वह इसलिए क्योंकि शुभ मन गिल नेट ठीक वैसे ही शतक जड़ा जैसा विराट कोहली अपने शबाब पर मरते थे। साल 2016 में जब विराट कोहली ने आईपीएल में 900 से ज्यादा रन बनाए थे तो वह वैसे ही खेलते थे जैसे कल शुभमन गिल खेल रहे थे।
दोनों के शतकों में समानता

विराट और गिल सलामी बल्लेबाजी के तौर पर ही उतरे थे दोनों ने ही एक एक बेहतर स्ट्राइक रेट से अपना शतक जड़ा। दोनों का शतक पारी के अंत में आया। विराट और गिल दोनों ही नाबाद रहे।
दोनों के शतक में असमानता


विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक में सबसे बड़ी असमानता रही चौकों और छक्कों की। जहां विराट कोहली ने 13 चौके और एक छक्का लगाया वही शुभमन गिल ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। यही कारण रहा की गिल का स्ट्राइक रेट कोहली से ज्यादा रहा। गौरतलब है कि कोहली की स्ट्राइक रेट कई समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी। इस कारण से विराट कोहली ने चौक पर ज्यादा भरोसा दिखाया। वही शुभ मन गिल पर ऐसा कोई भी दबाव ना पहले था ना कल रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7वां IPL शतक बनाकर T20I टीम के लिए दावा ठोका विराट ने, एक और World Cup पर नजर