Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षर पटेल को लगा झटका, मैच भी नहीं जीता और 12 लाख रुपए भी गंवाए

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Capitals vs Mumbai Indians hindi news

WD Sports Desk

, सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (12:24 IST)
DC vs MI IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) पर रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों अपनी टीम की 12 रन की हार के दौरान धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) बनाए रखने के लिए 12 लाख  रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इसके जवाब में 19 ओवर में 193 रन बनाकर आउट हो गई।


webdunia

 
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।’’
 
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह आईपीएल की आचार संहिता (Code of Conduct) के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 लगातार रनआउट से रुका दिल्ली का विजय रथ, मुंबई की 12 रनों से जीत