Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिलक वर्मा लौटे फॉर्म में, मुंबई दिल्ली के खिलाफ पहुंची 200 पार

मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें MIvsDC

WD Sports Desk

, रविवार, 13 अप्रैल 2025 (21:44 IST)
MIvsDCतिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और सूर्यकुमार यादव (40) की शानदार पारियों के दम पर मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने पहले विकेट के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 रन जोड़े।पांचवें ओवर में विप्रज निगम ने रोहित शर्मा (18) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
webdunia

रायन रिकलटन ने 25 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। 14वें ओवर में कुलदीप ने सूर्यकुमार यादव को स्टार्क के हाथों कैच आउट करा दिया। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (40) रन बनाये। अगले ही ओवर में हार्दिक पंड्या (दो) को निगम ने अपना शिकार बना लिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
तिलक वर्मा 32 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (59) रन बनाये। उन्हें मुकेश की गेंद पर अभिषेक पोरेल ने बांउड्री पर कैच आउट किया। नमन धीर ने 17 गेंदो में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये।दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये।(एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली ने टॉस जीतकर मुम्बई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)