Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी के साथ फोटो खिंचाने के लिए दौड़े विशाखापट्टनम के मैदानकर्मी (Video)

Advertiesment
हमें फॉलो करें ms dhoni

WD Sports Desk

, सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (16:00 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला कल विशाखापट्टनम में खूब गरजा। 16 गेंदो में 4 चौके और 3 छक्के मारकर 37 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने महफिल लूट ली। मैच भले ही दिल्ली कैपिटल्स 20 रनों से जीत गई लेकिन धोनी के आतिशी तेवरों से चेन्नई के फैंस खुश हो गए।

 विशाखापट्टनम में फिर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हो या ना हो इस कारण मैदानकर्मियों ने माही के साथ फोटो लिया। यह सुनहरा अवसर निकल नहीं जाए इस कारण दूर खड़े मैदानकर्मी भी दौड़कर महेंद्र सिंह धोनी के पास जाकर खड़े होने लग गए। इस वाक्ये से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी का पता चल गया। यह फोटो और वीडियो दोनों ही सोशल मीडिया पर खासे वायरल हुए।
महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे उनके करोड़ो फैंस को कल राहत की सांस मिली जब माही दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। अपनी 16 गेंदो की 37 रनों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसमें से आखिरी 20 रन उन्होंने मैच के अंतिम ओवर में नोकिया के खिलाफ लगाए। दूसरी गेंद पर लगाए गए एक हाथ के छक्के की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paris Olympics : मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक में सुनिश्चित की अपनी जगह, भाग लेने वाली होंगी अकेली भारतीय भारोत्तोलक