Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हार्दिक पांड्या जुड़े मुंबई इंडियन्स से, पूजा पाठ से शुरु की नई पारी (Video)

हमें फॉलो करें Hardik Pandya

WD Sports Desk

, मंगलवार, 12 मार्च 2024 (13:55 IST)
मुंबई इंडियन्स से गुजरात टाइटंस गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इस घर वापसी हुई थी। हार्दिक पांड्या दो सत्र से गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और 1 बार विजेता तो दूसरी बार उपविजेता रहे। वहीं इस बार वह मुंबई इंडियन्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगें।हार्दिक पांड्या की वापसी वैसे तो काफी पहले हो गई थी लेकिन कल मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड की। इसमें हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स की जर्सी में दिख रहे हैं और उन्होंने आते साथ मुंबई इंडियन्स के दफ्तर में गणेश अर्चना की।

गौरतलब है कि भारत के T20I कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 72 घंटे तक चले ‘ड्रामे’ के बाद 26 नवंबर 2023  को ‘ऑल कैश ट्रेड ऑफ’ (पूर्ण रूप से नकदी) सौदे के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी की। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के औपचारिक रूप से सौदा पूरा होने के बाद यह फैसला हुआ।
मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक को खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं थी। पंड्या को गुजरात टाइटंस ने 2022 की नीलामी में खरीदा था।उनकी कथित फीस 15 करोड़ रुपए थी और उन्होंने लगातार 2 फाइनल में टीम का नेतृत्व किया। इसमें से 2022 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाया और 2023 में टीम उप विजेता रही।

मुंबई इंडियंस ने भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए पंड्या को अपने साथ जोड़ा है क्योंकि 2025 में ‘मेगा नीलामी’ होगी और हर फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के साथ एक नई टीम बनाने की कोशिश करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2024 में ऋषभ पंत की फिटनेस पर लगी मुहर, यह 2 गेंदबाज हुए बाहर