Publish Date: Sat, 23 May 2026 (21:51 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2026 (21:57 IST)
LSGvsPBKS जॉश इंग्लिस (72), आयुष बडोनी (43) और अब्दुल समद (नाबाद 37) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और उसने 20 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। अर्शिन कुलकर्णी (शून्य) और निकोलस पूरन (दो) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आयुष बडोनी ने जॉश इंग्लिस के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 49 रन जोड़े। सातवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने बडोनी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बडोनी ने 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 43 रनों की पारी खेली। 14वें ओवर में चहल ने रिषभ पंत (26) रन को आउट किया।
17वें ओवर में शशांक सिंह ने शतक की ओर बढ़ रहे जॉश इंग्लिस को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इंग्लिस ने 44 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 72 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन ने मुकुल चौधरी (एक) रन को आउट किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब्दुल समद ने 20 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 37) रनों की पारी खेली। अर्जुन तेंदुलकर ने पांच गेंदों में नाबाद पांच रन बनाये।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें