Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 21 February 2025
webdunia

MS Dhoni के आने से ऐसा मचा शोर जिससे सुनाई देना बंद हो जाए (Video)

Quinton De Kock की पत्नी की इंस्टाग्राम स्टोरी बयां करती है कितना शोर हुआ लखनऊ में जब MS Dhoni बल्लेबाजी करने उतरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें MS Dhoni के आने से ऐसा मचा शोर जिससे सुनाई देना बंद हो जाए (Video)

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (23:20 IST)
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में जब-जब क्रीज पर उतरते हैं तब तक क्रिकेट फैंस ऐसा शोर मचाते हैं जो किसी ने सुन ना हो। आज लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे तो करीब 95 डेसिबल का शोर लखनऊ की जनता ने मचाया।

यह शोर 95 डेसीबल तक गया यह लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की पत्नी के स्मार्ट वॉच से पता चला। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो गई।
इस स्मार्ट वॉच (Smart Watch) पर लिखा हुआ था कि जिस जगह डिकॉक की पत्नी खड़ी हुई है वहां खूब शोरगुल हो रहा है। अगर ऐसा ही शोर लगातार 10 मिनट तक होता रहा तो कुछ देर के लिए सुना बंद कर देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 9 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाएं। इस सत्र में अब तक वह 34 गेंद में 87 रन बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अभी तक एक भी बार किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हुए हैं। यही कारण है कि अब तक महेंद्र सिंह धोनी का इस टूर्नामेंट में कोई औसत नहीं निकल पाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL में 5 हजार रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बने MS धोनी, 9 गेंदो में जड़े 28 रन (Video)