Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 गेंदो में 37 रन, महेंद्र सिंह धोनी के एक हाथ के छक्के से मचा शोर (Video)

हमें फॉलो करें 16 गेंदो में 37 रन, महेंद्र सिंह धोनी के एक हाथ के छक्के से मचा शोर (Video)

WD Sports Desk

, सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (00:19 IST)
IPL 2024 DC vs CSK महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे उनके करोड़ो फैंस को आज राहत की सांस मिली जब माही दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। अपनी 16 गेंदो की 37 रनों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसमें से आखिरी 20 रन उन्होंने मैच के अंतिम ओवर में नोकिया के खिलाफ लगाए। दूसरी गेंद पर लगाए गए एक हाथ के छक्के की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हुई।
मैच की बात करें तो 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक रन, रचिन रविंद्र दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने आउट किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डैरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिये 72 रन जोड़े। अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। डैरिल मिचेल ने 26 गेदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाये।

शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट हुये। समीर रिजवी अपन खाता भी नहीं खोल सके। मुकेश कुमार ने रहाणे, दुबे और रिजवी को आउट कर चेन्नई की कमर तोड़ दी। रवींद्र जडेजा 21 रन, महेन्द्र सिंह धोनी 37 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी और 20 रनों से मुकाबल हार गई। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिये। खलील अहमद को दो विकेट मिले। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2024 में दिल्ली ने 20 रनों की जीत से खोला खाता तो चेन्नई को पहली बार मिली मात