Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलकाता को पथिराना की एक गेंद पड़ी 2.5 करोड़ रुपए की, 1 ओवर के बाद हुए चोटिल

Advertiesment
Matheesh Pathirana
लंबे समय से आईपीएल में वापसी का इंतजार कर रहे  तेज़ गेंदबाज़ मतीशा पथिराना का IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए डेब्यू सिर्फ़ आठ गेंदों तक ही सीमित रहा। अगर यह मान लिया जाए कि अब वह आगे नहीं खेलेंगे तो उस हिसाब से आईपीएल नीलामी में 18 करोड़ रुपए में खरीदे गए महीश पथिराना की एक गेंद कोलकाता नाईट राइडर्स को 2.5 करोड़ रुपए की पड़ी।दूसरी पारी में गुजरात टाइटंस (GT) के ख़िलाफ़ कोलकाता में गेंदबाज़ी करते हुए हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस होने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

श्रीलंका के इस स्लिंगर को KKR ने अपनी गेंदबाज़ी पारी के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा था और उन्हें चौथे ओवर में गेंदबाज़ी सौंपी गई। अपने पहले ओवर में उन्होंने सात रन दिए।लेकिन दूसरे ओवर में पहली गेंद डालने के बाद पथिराना ने अपनी हैमस्ट्रिंग के आसपास परेशानी की ओर इशारा किया और ज़मीन पर बैठ गए। टीम फ़िज़ियो ने उनका उपचार किया और उन्होंने एक और गेंद डालने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी रफ़्तार से गेंदबाज़ी नहीं कर पा रहे थे। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे से बातचीत के बाद पथिराना मैदान से बाहर चले गए। वह अपने दूसरे ओवर में सिर्फ़ दो गेंदें ही डाल सके।

IPL 2026 में पथिराना की भागीदारी KKR के लिए काफ़ी बहुप्रतीक्षित थी। फ़्रेंचाइज़ी ने उन्हें 18 करोड़ रूपये में ख़रीदा था, लेकिन फ़िटनेस समस्याओं के कारण उनका आग़ाज़ देर से हुआ। 2026 T20 विश्व कप में भी पथिराना ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ श्रीलंका के मैच के दौरान अपना स्पेल अधूरा छोड़कर बाहर चले गए थे और बाद में पूरा टूर्नामेंट मिस कर दिया था।

इसके बाद IPL में उनकी भागीदारी को लेकर श्रीलंका क्रिकेट (SLC)ने पथिराना से उनकी पिंडली की चोट पर फ़िटनेस टेस्ट पास करने की शर्त रखी थी, जिसके बाद ही उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट (NOC) मिला। यह सर्टिफ़िकेट KKR के अभियान के चार मैच बीतने के बाद जारी किया गया था, उस दौरान फ़्रेंचाइज़ी अपने सभी मैच हार चुकी थी।इसके बावजूद पथिराना KKR के लिए पूरे समय बेंच पर बैठे रहे और शनिवार शाम GT के ख़िलाफ़ टीम के 12वें मैच में उन्हें मौक़ा मिला, लेकिन उनका मैदान पर समय 30 मिनट से भी कम रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Thailand Open के उप विजेता रहे सात्विक और चिराग, सीधे सेटों में मिली हार