Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 (19:11 IST)
Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 (21:26 IST)
CSKvsMI मुंबई इंडियन्स ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई की टीम से महेंद्र सिंह धोनी नदारद है और मुंबई की टीम से रोहित शर्मा नदारद हैं। ऐसा माना जा रहा था कि यह दोनों इस मैच में दिखेंगे लेकिन फिटनेस के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
मुम्बई इंडियंस कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि हमारी टीम में कई सारे बॉक्स टिक हो चुके हैं। पिछले मैच में काफी इंटेसिटी थी और हमें उस तरह के मैच की ज़रूरत थी, जहां पर हर कोई आकर अपना योगदान दे। हम केवल खेल का लुत्फ उठाना चाहते थे और चीजें हमारे पक्ष में गईं। यह पिच हरी भले दिखाई दे रही है लेकिन केकेआर के खिलाफ अच्छी खेली थी।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यह 50-50 कॉल था। आपको वानखेड़े में बल्लेबाजी अच्छी करनी होगी। हम कुछ लम्हों को कैश नहीं कर पा रहे हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन लम्हों का फ़ायदा उठाएं और मैच जीतें। हम तैयार हैं। धोनी को काफी क्रेडिट जाता हैं। दुर्भाग्य से वो इस वक्त यहां पर नहीं हैं। उम्मीद है कि हम आज उन्हें खुश करेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
मुम्बई इंडियंस (एकादश) : क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, अल्लाह गजनफर और अश्वनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें