Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL में हो रहा लव जिहाद, मुस्लिम बल्लेबाज ने डीलिट करवाई एंकर की बिकनी तस्वीर

Advertiesment
IPL Love Jihad
नासिक अमरावती और कोल्हापुर के बाद अब IPL में भी लव जिहाद के आरोप लगने शुरु हो गए हैं।  सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों यह खबर वायरल हो गई थी कि एक क्रिकेटर ने एक एंकर को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड हुई हर वह तस्वीर डिलीट करने की हिदायत दी है जिसमें वह बिकनी पहने हैं।

इसका खुलासा प्रमुख समाचार पत्र में काम करने वाले अभिषेक त्रिपाठी ने किया जब उन्होंने ट्वीट किया कि "उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर का एक हिंदू महिला एंकर (चैनल की नहीं, लीग में एंकरिंग करने वाली) से अफेयर चल रहा है। एंकर की एक दोस्त ने बताया क्रिकेटर कहता है कि जब तक मैं प्रैक्टिस करके आता हूं तब तक आयतें याद कर लो। वो कहता है कि अब तुम किसी क्रिकेटर से हाथ नहीं मिलाओगी। नमस्ते करोगी। उस एंकर से इंस्टाग्राम से सारी बिकनी वाली फोटो डिलीट करा दीं। एक और कन्वर्जन की तैयारी की जा रही है। ये जबरदस्ती है या मनमर्जी ये वही एंकर बता सकती है लेकिन ये कैसा प्यार है।"

पहले कुछ दिनों तक सबने कयास लगाए लेकिन फिर धीरे धीरे लोग नाम लेकर इस क्रिकेटर और एंकर पर ट्विटर पर बोलने लगे। सोशल मीडिया की मानें तो वह बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी है और येशा सागर  हैं। समीर रिजवी उत्तरप्रदेश के बल्लेबाज है जो पिछले सत्र में चेन्नई और इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज हैं।

हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन यशा सागर ने इंस्टा अकाउंट से अपनी सभी तस्वीरें जिसमें वह बिकनी में थी डिलीट कर दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मौजूद क्रिकेट प्रेमियों का शक और गहरा हो गया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2026 में लगी चोट के कारण एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगें मिचेल सैंटनर