Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL 2024 में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाए जाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

CSK vs GT : शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रूपए का जुर्माना

हमें फॉलो करें IPL 2024 में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाए जाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

WD Sports Desk

, बुधवार, 27 मार्च 2024 (12:13 IST)
IPL 2024 CSK vs GT :  गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति (Slow Over-rate) के लिए बुधवार को 12 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।
 
IPL के एक बयान में कहा गया, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए गिल पर 12 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।’’
गिल की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को यहां गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings ने उसे 63 रन से हरा दिया।

पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे गिल की अगुआई में टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच छह रन से जीता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2024 : 42 साल में भी एक नौजवान जैसी फुर्ती, धोनी की 2.27 मीटर डाइव देखकर हैरान हुआ क्रिकेट जगत [VIDEO]