Publish Date: Mon, 04 May 2026 (15:22 IST)
Updated Date: Mon, 04 May 2026 (15:28 IST)
अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 15 रन बनाकर एक बार फिर से ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है। वहीं कगिसो रबाडा 16 विकेटों के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गये है।ऑरेज कैप तालिका में कम अंतर पर कब्जा देखने को मिल रहा हैं। जैसे कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने केवल 15 रन बनाए, केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) से सात रन आगे निकलने और शीर्ष स्थान वापस हासिल करने के लिए काफ़ी था।
हाइनरिक क्लासन अवसर का फायदा नहीं उठा सके, इसलिए राहुल (433 रन) का दूसरा स्थान सुरक्षित है। क्लासन ने केकेआर के खिलाफ 11 रन बनाए और अब उनके 425 रन हैं। उनके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) हैं और फिर शीर्ष पांच में नया नाम जुड़ा है। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ बी साई सुदर्शन ने हालिया शानदार फ़ॉर्म जारी रखते हुए 41 गेंदों में 57 रन बनाए और 385 रन तक पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, जॉस बटलर और श्रेयस अय्यर रविवार को अधिक रन नहीं बना सके, लेकिन इशान किशन ने 42 रन बनाकर कुल 354 रनों के साथ नौवें स्थान पर जगह बनाई, जबकि ट्रैविस हेड ने भी अपनी हालिया फ़ॉर्म जारी रखते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए और 12वें स्थान तक पहुंच गए।
वहीं पर्पल कैप तालिका की बात की जाये तो कगिसो रबाडा ने पिछले छह मैचों में 12 विकेट ले लिए हैं और तेज़ी से ऊपर चढ़ते हुए 16 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो कि रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज से केवल एक विकेट पीछे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा को फिर बाहर बैठना पड़ा, इशान मलिंगा को कोई विकेट नहीं मिला, राशिद खान को केवल एक विकेट मिला, लेकिन मोहम्मद सिराज और कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट लिए। इससे उनके सीजन के विकेट 11 तक पहुंच गए, जिससे वे शीर्ष 10 में बने हुए हैं।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें