Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Google और YouTube पर इस तरह आसानी से क्लीयर कर सकते हैं History, जानिए प्रक्रिया

हमें फॉलो करें Google और YouTube पर इस तरह आसानी से क्लीयर कर सकते हैं History, जानिए प्रक्रिया
, मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (16:43 IST)
आज इंटरनेट हमारे लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। कोई सवाल या काम हो हम  Google पर चले जाते हैं, जहां आसानी से हमारे हर जिज्ञासा और सवाल का जवाब मिल जाता है। ऐसे ही YouTube पर हर तरह के वीडियो मौजूद है। मनोरंजन से लेकर शिक्षा और वह हर जानकारी जो आप चाहते हैं।

अगर हम Google पर कोई सर्च किया तो वह उसके आधार पर अगली बार के सर्च दिखाता है। यानी हमारी पसंद-नापसंद और हर विषय की जानकारी उसे जानकारी हो जाती है।  अगर हम Google और YouTube पर जो सर्च करते हैं, उसकी सर्च हिस्ट्री में सेव हो जाती है, चाहे वह स्मार्टफोन हो, डेस्कटॉप हो या अन्य गैजेट। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हिस्ट्री दूसरा कोई नहीं देखे तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप  Google और YouTube की हिस्ट्री को आसानी से डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते है वह तरीका 
 
ऐसे कर सकते हैं Google की हिस्ट्री को डिलीट
 
  • सबसे आपको Chrome को खोलना होगा।
  • इसमें टॉप राइट कॉर्नर में आपको More का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • आपको इस पर क्लिक करना होगा 
  • यहीं आपको History का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फिर से History पर क्लिक करें।
  • लेफ्ट साइड में दिख रहे Clear browsing data पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू आएगा जिसमें को चयन करना होगा कि आप कब तक की हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं। 
  • आपको Time Range सेलेक्ट करना होगा। इसमें पिछले एक घंटे, एक दिन, 7 दिन, 4 हफ्ते या हमेशा के विकल्प में से एक सेलेक्ट करें। साथ ही सभी चेकबॉक्स को भी टिक कर दें।
  • ऑप्शन को सलेक्ट करने के बाद आपको नीचे दिए गए Clear Data पर टैप करना होगा।
webdunia
YouTube पर ऐसे करें हिस्ट्री को डिलीट  
  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप, लैपटॉप पर YouTube को ओपन करना होगा।
  • इसमें लेफ्ट साइड पर दिए गए History के ऑप्शन को टैप करें। 
  • इसमें आपको एक नया पेज ओपन दिखाई देगा उसमें आपको आपके द्वारा सर्च की गई सभी वीडियो दिखाई देगी।
  • राइट साइड में Watch history को चेक कर दें और फिर नीचे दिए गए Clear All Watch History पर क्लिक करें।
  • फिर एक पॉपअप विंडो ओपन होगी उसमें नीचे दिए गए Clear Watch History ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे आपकी YouTube सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जगी उम्मीद, किसानों को रास आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लेकिन...