Publish Date: Tue, 19 Dec 2017 (11:02 IST)
Updated Date: Tue, 19 Dec 2017 (11:10 IST)
सरकार ने कई योजनाओं और सेवाओं के लिए आधार आवश्यक कर दिया है। कई लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं। अगर आपको आधार कार्ड अपडेट करवाना है तो सरकार द्वारा अधिकृत केंद्र जाकर ही आधार को अपडेट करवाएं।
आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए 30 रुपए का शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। अगर सेंटर आपसे तीस रुपए से अधिक का शुल्क लेता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।