Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज उठ सकता है एपल के सबसे बड़े और महंगे आईफोन से पर्दा

हमें फॉलो करें आज उठ सकता है एपल के सबसे बड़े और महंगे आईफोन से पर्दा
सैन फ्रांसिस्को , बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (13:00 IST)
सैन फ्रांसिस्को। एपल के बुधवार को अपने सबसे बड़े और सबसे महंगे आईफोन से पर्दा हटाने की उम्मीद है। गिरती बिक्री के बीच अपने उत्पादों की लोगों में अपील बढ़ाने के उद्देश्य से एपल की तीन नए फोन पेश करने की योजना है। नए आईफोन का अनावरण उसी का हिस्सा है। 
 
कयास लगाए जा रहे कि एपल के इस फोन में 6.5 इंच की ओलेड स्क्रीन हो सकती है। यह आईफोन एक्स की स्क्रीन से बड़ी होगी। आईफोन एक्स की स्क्रीन 5.8 इंच की है। 
 
यदि आईफोन को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें सही साबित होती है, तो यह फोन बड़ी स्क्रीन की चाह रखने वाले उपभोक्ताओं को लुभाने की कोशिश करेगा क्योंकि इससे लोग आईफोन पर बड़ी स्क्रीन में वीडियो देख और रिकॉर्ड कर सकते हैं।
 
एपल की बिक्री में गिरावट के बाद आईफोन एक्स पेश किया था, जिसके होम बटन नहीं था और फोन को खोलने के लिये चेहरे की पहचान की तकनीक पेश की गयी थी। एक हजार डॉलर की शुरुआती कीमत वाला आईफोन एक्स विश्लेषकों के बिक्री आंकड़ों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर सका। हालांकि, एपल के पिछले बड़ी स्क्रीन वाले फोन के लिहाज से इसने अच्छा प्रदर्शन किया।
 
एपल के 1,000 डॉलर के इस मॉडल को कुछ छोटे-मोटे बदलाव करके आईफोन पेश करने की भी उम्मीद है। इसके अलावा 6.1 इंच स्क्रीन के साथ सस्ती सामग्री से बने अन्य संस्करण को उतारने की उम्मीद है।
 
सस्ते आईफोन की कीमत 650 से 750 डॉलर के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पुराने मॉडलों की कीमतों में भी कमी की जा सकती है। 
 
एपल ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम से पहले कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। यह कार्यक्रम कंपनी के मुख्यालय कैलिफोर्निया में होना है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जर्मनी के लोगों द्वारा किए गए अनोखे विरोध प्रदर्शन का सच..