Publish Date: Wed, 05 Aug 2020 (16:39 IST)
Updated Date: Wed, 05 Aug 2020 (16:43 IST)
लोकप्रिय वीडियो ऐप TikTok पर अब अमेरिका में भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। खबरें थीं कि TikTok को मॉइक्रोसॉफ्ट खरीद सकता है, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि TikTok की मालिकाना हक रखने वाली कंपनी बाइटडांस को Apple खरीद सकता है। लेकिन इन दावों को Apple ने खारिज किया है।
Apple ने स्पष्ट किया है कि उसकी TikTok को खरीदने में कोई रुचि नहीं है। ट्रंप ने TikTok को बेचने के लिए बाइटडांस को 45 दिन का समय दिया है। माइक्रोसॉफ्ट TikTok को खरीदने के लिए मोलभाव कर रहा है। चीन की TikTok सहित 100 से ज्यादा ऐप्स को भारत में भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
लद्दाख सीमा पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने पिछले महीने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया था। कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।
ट्रंप प्रशासन ने पिछले हफ्ते ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर TikTok को लेकर चिंता जाहिर की थी। अमेरिका टिकटॉक के अलावा दूसरे ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।