Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 (18:10 IST)
Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 (18:11 IST)
डॉक्टर मरीजों के पेट से कुछ ऐसा निकालते हैं। इसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया। एक व्यक्ति पेट में छह महीने से मोबाइल पड़ा हुआ था। आश्चर्य की बात यह है कि उस शख्स को भी नहीं पता था कि उसने मोबाइल निगल लिया है।
जब उसके पेट में दर्द तेज हुआ तो उसने डॉक्टरों से संपर्क किया। इसके बाद जो हुआ वह हैरानीभरा था। घटना मिस्र के एक अस्पताल से सामने आई है। 'गल्फ न्यूज' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स मूल रूप से ब्रिटेन का रहने वाला है।
33 साल के इस शख्स ने करीब 6 महीने पहले गलती से एक मोबाइल निगल लिया था। इसकी उसे खुद भी जानकारी नहीं थी। लगातार पेट दर्द की शिकायत और हालत बिगड़ने पर वह डॉक्टर के पास गया।
जब डॉक्टरों ने एक्सरे किया तो वे भी हैरान हो गए। डॉक्टरों की एक टीम ने उस व्यक्ति का ऑपरेशन किया तो गुलाबी रंग की एक मोबाइल निकली।