Publish Date: Mon, 06 Mar 2017 (16:12 IST)
Updated Date: Mon, 06 Mar 2017 (16:15 IST)
फेसबुक के यूजर्स को इस फीचर का बेसब्री से इंतजार था। अब यूजर्स को यह फीचर जल्द ही दिखाई देने वाला है। लाइक के अलावा यूजर्स फेसबुक में डिसलाइक बटन भी चाहते थे। अब फेसबुक जल्द ही इसे लांच करने वाला होगा। ह डिसलाइक बटन फेसबुक के न्यूज फीड में नहीं, बल्कि मैसेंजर में होगा।
खबरों के मुताबिक मैसेंजर में डिसलाइक बटन की टेस्टिंग हो रही है। फेसबुक मैसेंजर में भी लाइक, डिसलाइक, हार्ट-आइस, लॉल, वॉव, सैड और एंग्री जैसे इमोजी भी शामिल होने वाले हैं।