Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिना इंटरनेट 'बोलो' आपके बच्चों को सिखाएगा अंग्रेजी और हिन्दी..., गूगल का नया एप

हमें फॉलो करें बिना इंटरनेट 'बोलो' आपके बच्चों को सिखाएगा अंग्रेजी और हिन्दी..., गूगल का नया एप
, बुधवार, 6 मार्च 2019 (19:07 IST)
अगर आप नई तकनीक से अपने बच्चों को अंग्रेजी और हिन्दी सिखाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब अपने बच्चों को बिना इंटरनेट के हिन्दी और अंग्रेजी सिखा सकते हैं। गूगल ने बुधवार को एक नए एप 'बोलो' को लांच किया।
 
यह एप प्राथमिक कक्षा के बच्चों को हिन्दी और अंग्रेजी सीखने में सहायता करेगा। कंपनी ने कहा कि यह एप उसकी आवाज पहचानने की तकनीक तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर आधारित है। इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है। इस एप की मदद से आप अपने बच्चों को बेहतर अंग्रेजी सीखा सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ऑफलाइन भी काम करेगा।
 
कंपनी के मुताबिक इसमें एक एनिमेटेड पात्र दीया है जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद करती है। यह कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है।
 
गूगल इंडिया के उत्पाद प्रबंधक नितिन कश्यप ने कहा कि 'हमने इस एप को इस तरह डिजाइन किया है कि यह ऑफलाइन भी काम कर सके। इसके लिए बस 50 एमबी के इस एप को इंस्टॉल करना होगा। इसमें हिन्दी और अंग्रेजी की करीब 100 कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि एप गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है।
 
बोलो एप एंड्रायड 4.4 (किटकैट) तथा इसके बाद के संस्करण वाले सारे डिवाइस पर चल सकता है। कश्यप ने कहा कि गूगल ने इस एप का उत्तरप्रदेश के करीब 200 गांवों में परीक्षण किया है। परिणाम उत्साहजनक रहने के बाद इसे पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि एप में बंगाली जैसी अन्य भारतीय भाषाओं को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फाइनल ओवर में 2 विकेट लेकर रातोरात हीरो बन गए विजय शंकर