Publish Date: Wed, 25 May 2022 (16:58 IST)
Updated Date: Thu, 26 May 2022 (12:47 IST)
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर Instagram Down काफी तेजी से ट्रोल हो रहा है। यूजर्स लगातार इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक इंस्टाग्राम डाउन होने के कारण से वह लॉगइन (Instagram Login) नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोई अपडेट से लाइव ब्लॉग (Instagram Features) करने में काफी असुविधा हो रही है। ट्विटर पर इसे लेकर काफी मीम्स भी बन रहे हैं।
सोशल मीडिया साइट्स के डाउन होने की रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी Instagram Down से जुड़ा अपडेट शेयर किया गया है। इस पर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं।
कई ट्विटर यूजर ने सर्वर त्रुटि दिखाते हुए ऐप स्क्रीन के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। ऐप ऐप में लॉग इन करते समय एक एरर दिखाता है। कुछ यूजर एक मैसेज देखकर रिपोर्ट करते हैं जिसमें लिखा है 'फीडबैक आवश्यक है। हालांकि यूजर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कुछ ने तो जिस एरर का सामना कर रहे हैं उसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।