Publish Date: Thu, 28 Jun 2018 (21:19 IST)
Updated Date: Thu, 28 Jun 2018 (21:26 IST)
जियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए जियो ओप्पो मॉनसून ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 3.2 टीबी 4जी डेटा मिलेगा। साथ ही 4900 रुपए का फायदा भी होगा।
ये ऑफर नया ओप्पो डिवाइस खरीदने पर नई और पुरानी सिम के उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस ऑफर के अंतर्गत 1800 रुपए का कैशबैक ऑफर भी ग्राहकों को 50x36 कैशबैक वाउचर्स में मिलेगा।
शर्तों के अनुसार जियो मनी क्रेडिट पर तीन बराबर 1800 की छूट मिलेगी, जो 13वीं, 26वीं, 39वें रिचार्ज पर 600 रुपए के रूप में मिलेगी।
इसके अलावा मेक माय ट्रिप पर 1300 रुपए पार्टनर कूपन का लाभ मिलेगा। इस ऑफर की शुरुआत 28 जून को होगी। यह ऑफर 198 और 299 रुपए के जियो प्रीपेड प्लान्स पर मिलेगा।