Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जियो का प्रीपेड के लिए 'हॉलिडे हंगामा', 399 का प्लान अब सिर्फ 299 रुपए में

Advertiesment
हमें फॉलो करें जियो का प्रीपेड के लिए 'हॉलिडे हंगामा', 399 का प्लान अब सिर्फ 299 रुपए में
, गुरुवार, 31 मई 2018 (23:38 IST)
मुंबई। 'जियो' एक बार फिर से एक नए प्रीपेड ऑफर के साथ वापस आ गया है। इसे खासतौर पर छुटि्टयों के मौके पर लॉन्च किया गया है और जियो लोगों को इन छुटि्टयों में कहीं पर भी आना-जाना आसान बनाने के लिए नई पेशकश भी दे रहा है।
 
जियो का सर्वाधिक बिक्री वाला 399 रुपए का प्लान अब 100 रुपए की तत्काल छूट के साथ सिर्फ 299 रुपए पर उपलब्ध है। यह 100 रुपए इंस्टेंट छूट में 2 कम्पोनेंट शामिल हैं- जियो प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए 50 रुपए की तत्काल छूट, जिनके पास जियो से 50 रुपए कैशबैक वाउचर हैं, जो माईजियो एप के माध्यम से रिचार्जिंग करते हैं।
 
50 रुपए इंस्टेंट कैशबैक जब फोनपे के माध्यम से भुगतान माईजियो एप के अंदर किया जाता है। यह एक सीमित अवधि की पेशकश है और 1 से 15 जून 2018 के बीच चलेगी। नई पेशकश के साथ जियो की असीमित मासिक सेवाएं (दैनिक 1.5 जीबी डेटा के साथ) प्रभावी रूप से केवल 100 रुपए पर उपलब्ध होंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फड़णवीस ने भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में हार का ठीकरा खराब ईवीएम और सूखे पर फोड़ा