Publish Date: Sat, 05 Feb 2022 (22:56 IST)
Updated Date: Sat, 05 Feb 2022 (23:05 IST)
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नेटवर्क मुंबई (Mumbai) टेलीकॉम सर्कल में सर्विस डाउन हो गई थी। कई यूजर्स ने कॉल नहीं लग पाने की शिकायत की थी। इस परेशानी को जियो ने कुछ घंटों में दूर कर दिया।
इसके बाद कंपनी ने बयान भी जारी किया। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि ग्राहकों की सेवा हमारी प्राथमिकता है।
दुर्भाग्यवश मुंबई में आज कई यूजर्स को सेवा लेने में कष्ट महसूस हुआ। हालांकि हमारी टीम ने इस समस्या का समाधान कुछ ही घंटों में निपटा लिया था।
हम यह समझते हैं कि यह आपके लिए एक सुखद अनुभव नहीं था। इसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं। जियो ने परेशानी के बाद यूजर्स के लिए कॉम्पिमेंट्री अनलिमिटेड प्लान का ऐलान भी किया।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि एक सद्भावना संकेत के तौर पर कॉम्पिमेंट्री अनलिमिटेड प्लान आपके नंबर पर 2 दिनों के लिए स्वत: ही आज रात लागू हो जाएगा।
यह प्लान आपने एक्टिव प्लान के खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि हम आपका और आपकी सेवाओं के अनुभव का मूल्य समझते हैं।