Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Reliance Jio ने गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में किया निवेश, लांच किया मोबाइल गेम 'यात्रा'

हमें फॉलो करें Reliance Jio ने गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में किया निवेश, लांच किया मोबाइल गेम 'यात्रा'
, गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (16:20 IST)
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (reliance jio) ने सैन फ्रांसिस्को बेस्ड मोबाइल गेमिंग कंपनी क्रिकी (krikey) में निवेश किया है। रिलायंस जियो ने निवेश की कुल रकम का खुलासा नहीं किया है। क्रिकी में अब तक कुल मिलाकर 22 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया है। 
 
भारत में क्रिकी ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर ऑगमेंटेड रियलिटी बेस्ड 'यात्रा' नाम का एक मोबाइल गेम लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस नए गेम के 3D अवतार के साथ खेलने की विशेष सुविधा मिलेगी। सभी मोबाइल यूजर्स इस गेम को खेल सकेंगे। गेम को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
देश में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। 2021 तक भारत में गेमिंग इंडस्ट्री करीब 100 अरब रुपए का आंकड़ा छू लेगी। जो 2022 तक 143 अरब रुपए तक पहुंच सकती है। रिलायंस जियो गेमिंग मार्केट में अपने कदम मजबूती से जमाना चाहती है। क्रिकी में निवेश को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
 
रिलायंस जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा कि क्रिकी, भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी को ऑगमेंटेड रियलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विज़न दुनिया भर के सर्वोत्तम अनुभवों को भारत लाना है। ‘यात्रा’ गेम इस दिशा में एक कदम है। ऑगमेंटेड रियलिटी गेमिंग, इस्तेमाल करने वालों को अपनी ही तरह की एक नई दुनिया में ले जाता है। हम जियो और अन्य उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे ‘यात्रा’ गेम के माध्यम से ऑगमेंटेड रियलिटी का अनुभव करें। 
webdunia
गेम लॉन्च के मौके पर क्रिकी के संस्थापक जाह्नवी और केतकी श्रीराम ने कहा कि क्रिकी में काल्पनिकता और वास्तविकता को एक साथ लाना ही हमारा विजन है। ऑगमेंटेड रियलिटी के माध्यम से हम काल्पनिक दुनिया को सीधे आपके घर तक पहुंचाएंगे और वो भी आपके मोबाइल फोन के जरिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना काल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिस थानों का गृह मंत्रालय ने किया चयन