Publish Date: Wed, 31 Aug 2016 (14:51 IST)
Updated Date: Wed, 31 Aug 2016 (15:00 IST)
इंस्टेंट मेसेजिंग एप स्नैपचेट ने अपना आधिकारिक फेसबुक पेज बंद कर दिया है। आधिकारिक पेज अनपब्लिश किए जाने से पहले इस पेज पर करीब 6.5 मिलियन लाइक्स थे। पेज बंद किए जाने के पीछे यह कारण बताया जाता है कि इस पेज पर कई महीनों से अपडेट नहीं हुआ था। खबरों के मुताबिक स्नैपचेट फेसबुक पेज पर आखिरी पोस्ट अगस्त 2013 को किया गया था।
दूसरी तरफ खबरों के मुताबिक दो वर्षों से इस पेज पर कोई अपडेशन नहीं किया गया था। खबरों में यह भी बताया जा रही है कि कार्य करने वाली टीम यह भूल गई थी कि स्नैपचेट का कोई आधिकारिक फेसबुक पेज है। खबरों के मुताबिक स्नैपचेट ट्विटर प्रोफाइल पर करीब 1.58 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इस पर लगातार ट्वीट हो रहे हैं।