इस साल हाई टेक मोबाइल हैंडसेट्स की धूम रही। नोकिया से लेकर माइक्रोमैक्स तक सभी कंपनियों ने अपने ढेरों मोबाइल बाजार में उतारे। साथ इस साल मोबाइल मार्केट में चीप एंड बेस्ट मोबाइलों की भी भरमार रही। फीचर्स के मामले में भी मोबाइलों के बीच कड़ी प्रतियोगिता रही।
गूगल का नेक्सस एस गूगल ने इस साल जनवरी में नेक्सस वन बाजार में उतारा था लेकिन इसे कोई खास सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। इस बार गूगल लेकर आया है 'नेक्सस एस' जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के सबसे नए वर्जन 2.3 जिंजरब्रेड पर काम करता है।
मोटोरोला का चार्म कुछ समय पहले मोटोरोला ने मोटोरोला फ्लिपआउट लॉन्च किया था लेकिन उसके डिजाइन से मोटोरोला के यूजर्स खुश नहीं थे। इसीलिए अब मोटारोला ने अपना नया मोबाइल पेश किया है 'मोटोरोला चार्म'।
नोकिया का 3जी फोन एक्स5घोषणा के पाँच महीने बाद नोकिया का 3जी फोन एक्स5 कल भारत के बाजारों में उपलब्ध कर दिया गया। यह स्लाइडर फोन देखने में नोकिया के ईसीरीज स्मार्टफोन और एक्सप्रेसम्यूजिक हैंडसेट जैसा है। मतलब एक्स5 में इन दोनों फोन्स के फीचर्स मौजूद है।
नोकिया एन8अक्सर अपने मोबाइल के फीचर्स एक्सप्लोर करते करते हमें लगता है कि काश! इसमें ये भी होता, वो भी होता। अपने मोबाइल से हाई एक्सपेक्टेशंस रखने वाले ऐसे यूजर्स के लिए नोकिया अब लेकर आया है अपना अभी तक का सबसे बेहतरीन मोबाइल हैंडसेट नोकिया एन8।
सबसे हल्का 3जी मोबाइल - मोडू टीमोबाइल बाजार में तेजी से अपनी पैठ बना रही कंपनी माइक्रोमैक्स इस बार कुछ अलग लेकर आई है। ड्यूल सिम क्वेरी हैंडसेट के बाद उसने एक स्टनिंग 3जी हैंडसेट माइक्रोमैक्स मोडू टी लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे हल्का 3जी मोबाइल भी कहा जा रहा है।
ब्लैकबेरी टॉर्च 9800पिछले दिनों मुंबई में ब्लैकबेरी ने अपना हाई एंड स्मार्टफोन ब्लैकबेरी टॉर्च 9800 जारी किया। यह ब्लैकबेरी का पहला क्वेर्टी कीपैड वाला स्लाइडर फोन है जिसका डिसप्ले है 3.2 इंच का।
हाईटैक मोबाइल : सैमसंग 'वेव'सैमसंग वेव सैमसंग के बाडा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित पहला स्मार्टफोन है। वेव के लॉन्च के साथ ही सैमसंग ने सैमसंग एप्लिकेशंस के साथ बाडा प्लेटफॉर्म पर पूरा ईको सिस्टम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
सैमसंग गैलेक्सी एसमोबाइल फोन की दुनिया में सैमसंग गैलेक्सी एस धूम मचाने आ गया है। हालाँकि कई देशों जैसे फ्रांस, अमेरिका, कोरिया, जापान आदि में यह पहले ही लॉन्च कर दिया गया है।
मोटोरोला ड्रॉइड 2एड्रॉइड फोन पसंद करने वालों को मोटोरोला ड्रॉइड 2 पसंद आ सकता है। मॉटोरोला के इस नए मोबाइल फोन के कीबोर्ड में बदलाव किए गए हैं। इसमें वाई फाई एप्लिकेशन भी है।
एप्पल का आईफोन-4 लॉन्चऔर अब एप्पल ने आईफोन का अपना चौथा वर्जन लॉन्च कर दिया है। एप्पल के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी के सीईओ स्टीव जॉब्स ने आईफोन-4 और ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया।