News It Mobilemania 1011 12 1101112062_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोबाइल रिव्यू : नोकि‍या एन8

अब वेबटीवी देखना और भी आसान

Advertiesment
आईटी

हाईटेक वर्ल्‍ड में आज मोबाइल लाइफ लाइन की तरह यूज हो रहा है है। अक्‍सर अपने मोबाइल के फीचर्स एक्‍सप्‍लोर करते करते हमें लगता है कि‍ काश! इसमें ये भी होता, वो भी होता। अपने मोबाइल से हाई एक्‍सपेक्‍टेशंस रखने वाले ऐसे यूजर्स के लि‍ए नोकि‍या अब लेकर आया है अपना अभी तक का सबसे बेहतरीन मोबाइल हैंडसेट नोकि‍या एन8


PR
PR

कैमरा : नोकि‍या एन8 में आपको मि‍लेगा 12 मेगा पि‍क्‍सेल वाला कैमरा जो इसका खास फीचर है। इस कैमरे की वि‍शेषता है कार्ल जीयस ऑप्‍टि‍क्‍स और एक्‍सीनॉन फ्लैश। साथ ही इसमें एचडी क्‍वालि‍टी की वीडि‍यो रि‍कॉर्डिंग की जा सकेगी। इसमें फि‍ल्‍म एडि‍टिंग सॉफ्टवेयर व डॉल्‍बी साउंड भी मौजूद है।

वेबटीवी : नोकि‍या एन 8 आपको वेब टीवी सेवा भी प्रदान करेगा जि‍ससे आप मोबाइल पर अपने मनपसंद न्‍यूज और मनोरंजन टीवी चैनल देख पाएँगे। इस वेब टीवी को आप 3 घंटे 20 मि‍नट तक बि‍ना रुके चला सकते हैं और इसने ही समय तक अपने कैमरे से रि‍कॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

डॉल्‍बी डि‍जि‍टल प्‍लस के जरि‍ए आप अपने होम थि‍येटर से इस मोबाइल को कनेक्‍ट कर सकते हैं और अपने पसंदीदा वीडि‍योज को बेहतर क्‍वालि‍टी के साथ देख सकते हैं।

webdunia
PR
PR

सोशल नेटवर्किंग: 135 ग्राम वजन वाले इस मोबाइल से आप फेसबुक और ट्वि‍टर पर अपना स्‍टेटस अपडेट करने के साथ-साथ फोटो और वीडि‍यो भी शेयर कर सकते हैं। और ये सब कुछ आपको मि‍लेगा एक बहुत ही खूबसूरत एल्‍युमि‍नि‍यम डि‍जाइन में।

मेमोरी: नोकि‍या एन8 सिंबि‍यान ^3 प्‍लेटफॉर्म पर काम करेगा। मेमोरी की बात करें तो एन8 में 16 गीगाबाइट की इनबि‍ल्‍ट मेमोरी है और आप इसमें 48 गीगाबाइट तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस फोन में 2डी और 3डी ग्राफि‍क्‍स भी देखने को मि‍लेंगे।

webdunia
PR
PR

कीमत : इस मोबाइल की कीमत है * 24000 रु.

एक्‍सेससरीज : एक्‍सेसरीज की बात करें तो नोकि‍या एन8 के साथ आपको मि‍लेंगी यह एक्‍सेसरीज : नोकि‍या ब्‍लूटूथ स्‍टीरि‍यो हैडसेट बीएच-905, नोकि‍या स्‍टायलस एसयू-36, नोकि‍या ब्‍लूटूथ हैडसेट बीएच-608, नोकि‍या एक्‍स्‍ट्रा पावर डीसी-11, नोकि‍या मि‍नी स्‍पीकर एमडी-9 और भी बहुत कुछ।

- वेबदुनिया फीचर डेस्क

(* उपरोक्त मूल्य अनुमानित है, मोबाइल के मूल्य में क्षेत्र के आधार पर परिवर्तन संभव है)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi