Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जम्मू में PM मोदी को याद आई सर्जिकल स्ट्राइक, कहा 3 खानदानों से लोग त्रस्त

हमें फॉलो करें pm modi in jammu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (12:54 IST)
PM Modi election rally in Jammu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narenrdra Modi) ने जम्मू में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को याद दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।
 
पुराने दिनों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले सीमा पार से गोलीबारी होती थी। यूपीए राज में आए दिन गोले बरसते थे। उधर से गोलियां चलती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया। हमने आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्रा्इक की। आज ही के दिन सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।
 
उन्होंने कहा कि बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, NC और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले। आपके हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई। ये जो हमारी पीढियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी है। कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। उसने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। वह हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलती है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू चुनाव में सबसे बड़ा सवाल, क्या भाजपा अपना गढ़ बचा पाएगी?