Publish Date: Wed, 31 May 2023 (10:03 IST)
Updated Date: Wed, 31 May 2023 (10:07 IST)
Jammu Kashmir News : सेना के जवानों ने पुंछ के LOC से सटे खेरी सेक्टर की चट्टान पोस्ट के पास पाकिस्तान से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 2 घुसपैठियों को जिंदा गिरफ्तार किया है। इनमे से एक सेना की गोली से उस समय जख्मी हो गया था जब उन्होंने तारबंदी को लांघने का प्रयास किया था।
सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना के जवानों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।
सेना प्रवक्ता ने बताया कि उनके कब्जे से हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
About Writer
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।....
और पढ़ें