Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग हुआ खराब, अमरनाथ यात्रा निलंबित

हमें फॉलो करें भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग हुआ खराब, अमरनाथ यात्रा निलंबित
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (15:06 IST)
जम्मू। खराब मौसम और भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से किसी भी नए जत्थे को आधार शिविर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। रामबन जिले में बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार रात एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था।
 
यात्रा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग की बुरी हालत और खराब मौसम को देखते हुए जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। इससे पहले 10 और 11 जुलाई को भी खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई थी।
 
अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से शुरू होने की स्थिति में शाम से जम्मू से एक बार फिर यात्रा की अनुमति दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि 43 दिवसीय यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी। यह 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना के बीए 2.75 वैरिएंट से जम्मू कश्मीर में चिंता का माहौल