shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़, इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर

Advertiesment
kashmir encounter
Srinagar encounter : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इस बीच, पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि शहर के खानयार इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

इधर बांडीपोरा में आतंकियों द्वारा 14 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर हमला किए जाने के उपरांत जंगलों में भाग गए आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमला हैरिस बोलीं, अमेरिकियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं ट्रंप