Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

weather: कश्मीर में दिन में मौसम गर्म व रात में ठंडा, राजस्थान में सर्दी का दौर जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें weather: कश्मीर में दिन में मौसम गर्म व रात में ठंडा, राजस्थान में सर्दी का दौर जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

श्रीनगर , सोमवार, 27 जनवरी 2025 (14:45 IST)
Weather of Kashmir and Rajasthan: कश्मीर (Kashmir) में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दूसरी ओर राजस्थान (Rajasthan) में सर्दी का दौर जारी है।
 
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे : काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।ळ
 
कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान : मौसम विभाग ने 29 जनवरी की शाम तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक हुई बारिश, अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, फतेहपुर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस : जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई।
 
इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 डिग्री व 8.3 डिग्री रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में UCC लागू, CM धामी ने बताया ऐतिहासिक दिन