Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला था 19 साल का अमरेज

हमें फॉलो करें बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला था 19 साल का अमरेज
, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (09:23 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने प्रवासी श्रमिक अमरेज को गोली मार दी। अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के सदुनारा अजस में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को एक अज्ञात आतंकवादी ने बिहार में मधेपुरा के बेसरह निवासी 19 वर्षीय अमरेज को करीब से गोली मार दी। अमरेज को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना रात करीब एक बजे की है।
 
कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यरात्रि के दौरान, आतंकवादियों ने बांदीपोरा के सोदनारा संबल में बिहार के मधेपुरा में बेसाढ़ के निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज, पुत्र मोहम्मद जलील पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया।'
 
पुलिस ने बताया कि अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में कार, ऑटो रिक्शा और बाइक की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत